रायपुर- नए IG अमरेश मिश्रा और SSP संतोष सिंह को जिम्मेदारी मिलते ही काम शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस अफसरों और थानेदारों की बैठक ली। बैठक के दौरान लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त करने के अलावा थाना इंचार्जों को लोगों से अच्छा व्यवहार करने को कहा है। 

सूखे नशे के खिलाफ सख्त...

इस बैठक में राजधानी रायपुर के सभी पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद थे। बैठक की शुरुआत नवनियुक्त IG और SSP ने पुलिसिंग को सख्त करने और सूखे नशे के खिलाफ सख्त एक्शन से हुई। इसके बाद नशे के सप्लाई चेन के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए कहा गया। अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और परिवहन करने वालों पर एक्शन लेने की बात कही गई, SSP ने नशे के खिलाफ निजात अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। 

कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया...

IG अमरेश मिश्रा और SSP संतोष सिंह ने थानेदारों को कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। हर दिन शाम को पैदल पेट्रोलिंग कर विजिबिल पुलिसिंग की बात भी कही गई है। किसी भी तरह की घटना होने पर उस पर तत्काल एक्शन लेना आरोपी को गिरफ्तार करने को कहा गया है। 

जुआ-सट्टे पर पर एक्शन...

बैठक में IG और SSP ने कहा कि, जुआ और सट्टा को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दें। साथ ही कहा कि, अगर इसमें कोई अधिकारी या कर्मचारी शामिल होता हुआ नजर आता है तो उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।