जगदलपुर- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए अब कुछ ही दिन बाकी है। महज 2 दिनों के बाद धान खरीदी नहीं की जाएगी। ऐसे में लगातार अवैध धान पर कार्यवाही जारी है। इसी बीच ओडिशा से बस्तर लाए 100 क्विंटल धान जब्त किया गया है। मुखबिर की सूचना पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। 3 अलग-अलग टीम बनाकर 100 क्विंटल धान को जप्त किया गया है। 

बता दें, अब तक की कार्यवाही में 890 किविंटल अवैध धान पकड़ा गया है। 19 लाख से अधिक धान जब्त किया गया है। वहीं प्रशासन ने अब तक अवैध धान पर 25 प्रकरण बनाया है। सभी जब्त धान को मंडी में रखा गया है। 

कलेक्टर के निर्देश पर लिया एक्शन...

जांच अधिकारी ने बताया कि, लगातार विभाग को अवैध धान की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद बस्तर कलेक्टर के निर्देश से अवैध धान के खिलाफ कार्यवाही की गई है। 890 क्विंटल धान को जप्त किया जा चुका है। जिला  कलेक्टर ने अवैध धान को रोकने के लिए  7 विभागों के 1 दर्जन से भी अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई और छत्तीसगढ़-ओडिशा बार्डर पर तैनात कर निगरानी करने को आदेश दिए हैं। जिसके चलते अवैध धान पर कार्यवाही की गई हैं।