रसूखदारों के हौसले बुलंद : जिले के कई इलाकों में हो रहा अवैध ईंट भट्ठों का संचालन, खनिज विभाग को लाखों का नुकसान

Illegal brick kilns, negligence, administration, Mineral Department, Surajpur news
X
अवैध ईंट भट्ठी
सूरजपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है। प्रशासन की लापरवाही के चलते रसूखदारों के हौसले बुलंद हैं।

नौशाद अहमद-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है। स्थानीय भाषा में इन्हें बंगला ईंट भट्ठा भी कहा जाता है। यहां पर कारोबार काफी फल-फुल रहा है। वहीं इससे खनिज विभाग को भी लाखों रुपये के राजस्व की हानि भी हो रही है।

बता दें कि, अवैध ईंट भट्ठों के संचालकों पर कार्रवाई न होने से इनके हौसले बुलंद हैं वहीं यह भी देखा जा रहा है कि, इन ईंटों को पकाने के लिए कोयला भी अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा सूरजपुर जिले के अघिना, सलका, भटगांव, रामानुजनगर, प्रतापपुर सहित आसपास के गांवों में इन दिनों अवैध ईंट भट्ठों की बाढ़ सी आने लगी है।

अवैध ईंट भट्ठी संचालन से हो रहा पर्यावरण प्रदूषण

वहीं रसूखदार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए मिली छुट का लाभ भी उठा रहे हैं। ईंट भट्ठों के संचालन से पर्यावरण भी दूषित हो रहा है। इसके लिए न तो माइनिंग, राजस्व और पर्यावरण विभाग कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है।

मामले की जांच कर करेंगे कार्रवाई – खनिज अधिकारी

जब इस बारे में खनिज अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, उनके पास इस तरह की जानकारी है ही नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि, हमें आपके जरिए ही यह जानकारी मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story