अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई : बिना किसी वैध दस्तावेज के रह रहे 24 लोगों की हुई पहचान, अब तक 39 लोग पकड़े गए 

कवर्धा पुलिस ने बिना किसी वैध दस्तावेज के निवास कर रहे 24 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस जिले में अवैध प्रवासी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। ;

Update:2024-12-14 17:41 IST
24 अवैध प्रवासियों पर पुलिस ने की कार्रवाईIllegal migrants arrested
  • whatsapp icon

संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पुलिस बिना वैध दस्तावेज के रहने वाले लोगों के ऊपर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच फिर पुलिस ने अवैध रूप से निवास कर रहे 24 लोगों की पहचान की है। ये सभी लोगों बिना किसी वैध दस्तावेज के होटलों और ढाबों में रह रहे थे। वहीं अब तक 39 लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को कवर्धा में 13 और चिल्फी में 2 संदिग्ध मिले थे। 

दरअसल, कवर्धा पुलिस अवैध प्रवासियों पर लगाम लगाने पुलिस का सघन अभियान चला रही है। इसी बीच आज फिर 24 लोगों की पहचान की गई है। जो बिना वैध दस्तावेज में होटल ढाबों में रह रहे थे। इन सभी लोगों पर पुलिस ने BNSS की धारा 128 के तहत कार्रवाई की है। साथ ही इस दौरान पुलिस ने  होटल, ढाबा संचालकों को भी चेतावनी दी है।वहीं बिना दस्तावेज के रहने वाले पर कार्रवाई जारी है। 

Similar News