जीवानंद हलधर-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले टैक्स कलेक्शन को लेकर नगर निगम की टीम एक्शन में आ गई है। सालों से राजस्व टेक्स अदा नही करने वाले ऐसे बड़े बकायदारों के खिलाफ निगम प्रशासन ने वसूली अभियान को तेज कर दी गई है। बकायादारों के खिलाफ कुर्की का आदेश भी जारी कर दिया गया है। 

जिनमें संपति कर, जल कर सहित कई टैक्सों को मिलाकर साढे 4 करोड़ रुपये का टैक्स लोगों ने जमा नहीं किया है। ऐसे में उनसे वसूली करने लिए निगम के 2  दर्जन से भी ज्यादा का राजस्व अमला शहर में वसूली के लिए निकला। जहां शहर के 5 बडे बकायादारों ने तो तुरंत ही जमा कर दिया और कुर्की से बचने के लिये कुछ बकायदारों ने 5 लाख रुपये का टैक्स तत्काल में जमा कर दिया है। लेकिन ऐसे शहर के 15 बड़े बकायदारों पर निगम आयुक्त ने राजस्व जमा राशि नही करने पर उनके खिलाफ कुर्की का आदेश भी दे दिया है।

आयुक्त बोले- कर भुगतान नहीं तो होगी कुर्की 

बातचीत के दौरान निगम आयुक्त ने बताया कि, संपति कर, जल कर और समेति कर मिलाकर कुल साढे 4 करोड़ की राजस्व वसूली होनी हैं। लगातार नोटिस  दिए जाने के बाद भी टेक्स जमा नही करने पर अब निगम ने सभी बड़े बकायदारों के खिलाफ कुर्की करने का फ़रमान जारी किया है। आदेश में कहा है कि, कुर्की से बचने के लिए तत्काल ही टैक्स का भुगतान जल्द करें और कुर्की से बचें। यह अभियान 31 मार्च तक चलाया जाएगा।