कश्मीर में आतंकी गोलीबारी : रायपुर के समता कालोनी का कारोबारी भी घायल, पत्नी-बच्चों के साथ गए थे छुट्टियां मनाने 

jammu kashmir terror attack, Raipur, Samta Colony, Businessman Dinesh Mirania injured
X
आतंकी हमले के बाद एक्शन में सुरक्षा बल
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी गोलीबारी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का एक व्यापारी भी आतंकियों की गोली का निशाना बना है।

रायपुर। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पहलगांव में आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में रायपुर के कारोबारी को भी गोली लगी है। कारोबारी दिनेश मिरानिया पत्नी, बच्चों के साथ जम्मू- कश्मीर घूमने गए थे। दिनेश मिरानिया रायपुर के समता कॉलोनी के निवासी हैं।

उल्लेखनीय है कि, आंतकी गोलीबारी में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं 1 व्यक्ति की मौत की खबर है। घायलों में एक रायपुर निवासी बताए गए हैं। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है। इलाके में नाकेबंदी कर सर्च ऑपेरशन चलाया जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने मौके पर जाने ऐलान किया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी अपना प्रस्तावित दौरा रद्द कर पहलगाम के लिए रवाना हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया, बैसरन इलाके में राजस्थान के पर्यटकों का दल घूमने आया था। इसी बीच आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। समाचार एजेंसी PTI को एक महिला ने फोन कर बताया कि हमले में 8 से 10 लोग घायल हुए हैं। उसके पिता को भी गोली मार दी गई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से बात कर जानकारी ली है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story