Logo
कलेक्टर ऑफिस में हर सोमवार को जनचौपाल लगाई जाएगी। जिसमें लोग अपनी फरियाद लेकर जा सकते हैं

रायपुर- राजधानी रायपुर के कलेक्टर ऑफिस में हर सोमवार को जनचौपाल लगाई जाएगी। जिसमें लोग अपनी फरियाद लेकर जा सकते हैं, इस चौपाल में कलेक्टर लोगों की दिक्कतों को सुनेंगे और समस्या को दूर करने की कोशिश करेंगे। बता दें, सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होने वाली इस चौपाल में कलेक्टर के साथ बाकी अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

दरअसल, नए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह जॉइनिंग के बाद से एक्शन में आ गए है। इसलिए हर नागरिक आवेदन के साथ कलेक्टर से मिलकर सीधे अपनी समस्याएं बता सकता है। साथ ही सोमवार को ही समय सीमा की बैठक सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होने वाली है। 

आंशिक संशोधन का आदेश मिलेगा...

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सबसे पहले जनचौपाल को प्राथमिकता है। ताकी लोगों की समस्या को दूर किया जा सके, इसके लिए समय सीमा की बैठक में आंशिक संशोधन करने का आदेश दिए जाएगा। इसके बाद हर सोमवार को सुबह 11 बजे तक जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा। 

समय सीमा की बैठक...

जानकारी के मुताबिक, सुबह 10 से 11 बजे त समय सीमा पर बैठक की जाएगी। इसके बाद से 11 बजे से 1 बजे तक जनचौपाल की जाएगी। नागरिक आसानी से कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्याएं बता सकेंगे। मौके पर ही सभी अधिकारियों के रहने से कई मामलों का निराकरण होगा। यह नई व्यवस्था इसी हर सोमवार को चलेगी...

CH Govt hbm ad
5379487