गांव के पास पहाड़ी में दिखे तेंदुए के शावक : इलाके में दहशत का माहौल, वन अमले ने जारी किया अलर्ट

गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेंदुए का आतंक कम नहीं हो रहा। जुनवानी गांव में एक बार फिर तेंदुए के शावक दिखे। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वहीं वन अमले ने गांव में अलर्ट जारी कर दिया है।
कांकेर। कांकेर की पहाड़ी में दिखे तेंदुए के शावक#kanker #leopard #chhattisgarh pic.twitter.com/Xafc4UrNmu
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 4, 2025
एक महीने पहले भी कांकेर में दिखा था तेंदुआ
वहीं 6 मार्च को कांकेर जिले में ही तेंदुआ नजर आया था। शहर से सटे माकड़ी में तेंदुआ घर की दीवार पर चढ़ें मुर्गे का शिकार कर रहा था। जिसका विडियो भी सामने आया है। आए दिन कांकेर में जंगली जानवरों की गतिविधियां देखने को मिलती है। वहीं एक बार फिर तेंदुए के घुस आने से इलाके में दहशत का माहौल है।
कांकेर जिले में एक तेंदुआ घर की दीवार पर चढ़ें मुर्गे का शिकार करते हुए नजर आया। आए दिन शहर में जंगली जानवरों के बढ़ते मूवमेंट से लोगों में दहशत है. @KankerDistrict #Chhattisgarh #Leopard @ForestCgGov pic.twitter.com/1DLBSbQN6X
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 6, 2025
घर की दीवार पर चढ़कर मुर्गे का किया शिकार
दरअसल, माकड़ी में तेंदुआ देर रात घर की दीवार पर चढ़ता है। उसके बाद वह मुर्गे का शिकार कर वहां से भाग जाता है। तेंदुए के शिकार का यह विडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर कैद हो गया है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS