नक्सल संगठन को बड़ा झटका : प्रभाकर की पत्नी और रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी राजे कांगे सहयोगी के साथ गिरफ्तार

उत्तर बस्तर में लगातार कमजोर पड़ रहे नक्सल संगठन को एक और झटका लगा है। शीर्ष नक्सली नेता प्रभाकर की पत्नी रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी राजे कांगे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।;

Update:2025-01-12 17:39 IST
नक्सली नेता राजेश कांगे की पत्नी अपने सहयोगी के साथ गिरफ्तारNaxalite leader Rajesh Kanges wife arrested along with her associate
  • whatsapp icon

गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर  में लगातार कमजोर पड़ रहे नक्सल संगठन को एक और झटका लगा है। हाल ही में गिरफ्तार किए गए 40 लाख के ईनामी शीर्ष नक्सली नेता प्रभाकर की पत्नी रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी राजे कांगे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

राजे कांगे डीवीसीएम रैंक की नक्सली है, जिस पर 8 लाख का ईनाम घोषित था। प्रभाकर के पकड़े जाने के बाद से राजे कांगे की गिरफ्तारी की खबर आ रही थी। जिसकी अब कांकेर पुलिस ने पुष्टि कर दी है। राजे कांगे को अपने घर के शरण देने वाले नक्सल सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभाकर की गिरफ्तारी के बाद राजे कांगे के कोयलीबेडा क्षेत्र के होने की खबर पुलिस को मिली थी। जिस पर पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा 

इस बीच पुलिस को पक्की खबर मिली थी कि, राजे कांगे कौड़ोसाल्हेभाट में श्यामनाथ उसेंडी के घर में छुपी हुई है। जिस पर पुलिस ने पूरे गांव की घेराबंदी कर दबिश देकर राजे कांगे को गिरफ्तार किया है। साथ ही श्यामनाथ उसेंडी को भी गिरफ्तार किया गया है। राजे कांगे के पकड़े जाने से रावघाट एरिया कमेटी की कमर टूट सकती है। राजे कांगे बड़े कैडर की नक्सल नेता है साथ ही लंबे समय से नक्सल संगठन को मजबूत करने का काम कर रही थी। राजे कांगे कई बड़ी नक्सल वारदातों में शामिल रही है। 

पुलिस ने की गिरफ्तारी की पुष्टि 

पुलिस ने बताया कि, राजे कांगे को गिरफ्तार किया गया है, उससे अभी पूछताछ जारी है. राजे कांगे से नक्सल संगठन से जुड़ी कई अहम जानकारी पुलिस को मिल सकती है. मिशन 2026 को लेकर राजे कांगे की गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है।

Similar News