धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी : किसानों से हर बोरी में लिया जा रहा 600 ग्राम ज्यादा धान

Kansabel Baghbahar ,paddy procurement centre, farmers, Jashpur, Chhattisgarh News In Hindi
X
जशपुर जिले के कांसाबेल बागबहार समेत अधिकांश धान खरीदी केंद्रों में किसानों से 600 ग्राम अधिक धान लिया जा रहा है।

जितेन्द्र सोनी - जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के धान खरीदी में भारी गड़बड़ी देखने को मिल रही है। जिले के अधिकांश धान खरीदी केंद्रों में किसानों की मेहनत पर डाका डाला जा रहा है। जशपुर जिले के कांसाबेल बागबहार समेत अधिकांश धान खरीदी केंद्रों में किसानों से 600 ग्राम अधिक धान लिया जा रहा है।

किसानों से प्रति बोरी 40 किलो 600 ग्राम धान लेना है, लेकिन जशपुर जिले के धान खरीदी केंद्रों में कहीं 41 किलो तो कहीं 42 किलो तक धान किसानों से लिया जा रहा है। ग्राम कुकुरभुका के किसान ब्रिजनाथ पैकरा ने बताया कि, बागबहार धान खरीदी केन्द्र में 400 प्रति बोरा धान लेकर आया था। प्रति बोरी में धान की वजन 41 किलो 100 ग्राम, 200 ग्राम ले रहे है।

इसे भी पढ़ें...धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी : 5 हजार से अधिक बोरा मिला गायब, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर निलंबित

किसानों से अधिक लिया जा रहा धान

जिम्मेदारों ने बोरे के वजन का हवाला देते हुए धान अधिक लेने की बात कही। जिले के भोलेभाले किसानों को धान खरीदी केंद्रों में किसानों को गुमराह कर उनसे ज्यादा धान लिया जा रहा है। वही इस मामले में जिला खाद्य अधिकारी आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि, शिकायत का इंतजार कर रहे हैं। इस मामले की जांच करेगा। शासन द्वारा निर्धारित मूल्य में ही धान की खरीदी करें। अगर निर्धारित मात्रा से धान ज्यादा लिया जा रहा है तो यह सही पाया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story