सीएम साय से मिली कथावाचक देवी चित्रलेखा : आध्यात्मिक चेतना के प्रसार और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा पर हुई चर्चा 

Kathavachak Devi Chitralekha met CM Sai, discussion, various topic, raipur news, chhattisgarh news 
X
सीएम साय से मिली कथावाचक देवी चित्रलेखा
सुविख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने सपरिवार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आध्यात्मिक चेतना के प्रसार, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की। 

रायपुर। सुविख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने सपरिवार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। सीएम साय ने उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया।

प्रेरक कथाओं और भक्ति प्रवचनों के लिए विख्यात देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और जनकल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Story teller Devi Chitralekha arrived to meet CM Say with her family
सपरिवार सीएम साय से मिलने पहुंची कथावाचक देवी चित्रलेखा

विभिन्न विषयों पर की चर्चा

सीएम साय ने देवी चित्रलेखा के आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि, उनके विचार और प्रवचन समाज को जागरूक करने के साथ नैतिक मूल्यों को भी सशक्त करते हैं। उन्होंने देवी चित्रलेखा की भूमिका को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली बताते हुए कहा कि, उनके प्रयास जनमानस के लिए प्रेरणादायी हैं। इस अवसर पर दोनों के बीच आध्यात्मिक चेतना के प्रसार, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और समाज में समरसता को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story