कवर्धा में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद : वन विकास निगम की टीम को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, अफसरों का सिर फोड़ा
कवर्धा जिले में रेत माफियाओं ने वन विकास निगम की टीम पर भी जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने वन विकास निगम के लोगों को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा और एक अफसर का सिर फोड़ दिया।;

संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रेत माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद हैं कि, वे अब वन विकास निगम की टीम पर भी जानलेवा हमला करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। रेत माफियाओं ने वन विकास निगम के अमले को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा और एक अफसर का सिर फोड़ दिया। यह मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है।
कवर्धा जिले में रेत माफियाओं ने वन विकास निगम की टीम पर भी जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने वन विकास निगम के लोगों को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा और एक अफसर का सिर फोड़ दिया. @KabirdhamDist #Chhattisgarh #sand @CG_Police pic.twitter.com/b7n2cQMtRY
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 25, 2024
मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि, ग्राम डालामौहा के कुदूर झोरी नाले से रेत निकालकर परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद तत्काल वन विकास निगम की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। लेकिन रेत माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद थे कि, उन्होंने भागने की बजाय वन विकास निगम की टीम पर हमला पर कर दिया। दर्जन भर से ज्यादा लोगों को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा और एक अफसर का सिर फोड़ दिया। मारपीट करने के बाद वे फरार हो गए. बताया जाता है कि, हमलावरों में बच्चे भी शामिल थे।