रायपुर। कोरबा पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए मैत्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। "सजग कोरबा - सतर्क-कोरबा"के तहत कलेक्टर अजीत वसंत ने यह आदेश जारी किया है। जिसका शुभारंभ वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में किया है। 

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि, कोरबा पुलिस ने अपराध रोकने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मैत्री हेल्पलाइन नंबर 9479282100 जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि, यह हेल्पलाइन नंबर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों पर नियंत्रण के लिए महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगी।

इसे भी पढ़ें...NMDC ने ठेकेदारों पर कसा शिकंजा : कॉन्ट्रैक्टर के काम पर लगाई रोक, ट्रक मालिकों ने उठाई जांच की मांग

शिकायत के 96 घंटे भीतर में होगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि,  बालिका और महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं, छिटाकसी आदि शिकायतों के विषय में लोकलाज के डर से महिलाएं या बालिकाएं पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से संकोच करती हैं। ऐसी स्थिति में मैत्री हेल्पलाइन नंबर पर घटना की शिकायत तत्काल कर सकती हैं। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत मिलने पर 96 घंटे के भीतर अपराधी के खिलाफ कार्रवाई होगी।