राजा शर्मा-डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के धर्मनगरी डोंगरगढ़ में 3 अक्टूबर से चालू होने वाली क्वांर नवरात्रि पर्व की प्रशासनिक स्तर पर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही है। नवरात्रि पर्व में बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों और शहर के लोगों के आवागमन को लेकर थाना परिसर डोंगरगढ़ में शान्ति समिति की बैठक रखी गई। इस बैठक में मीडिया, शहर के गणमान्य नागरिक, मां बमलेश्वरी ट्रस्ट समिति और सभी धर्मों के लोगों को शामिल किया गया। 

मां बमलेश्वरी के दरबार में दूर-दूर से दर्शनार्थियों का आना होता है, जिसके चलते प्रशासनिक स्तर पर हर पहुलूओं को ध्यान में रख कर तैयारियां की जाती हैं। जिससे स्थानीय निवासी और दर्शनार्थियों को कोई असुविधा न हो चाहे स्वास्थ्य का विषय हो या सड़क, बिजली, पानी, सफाई का विषय हो। हर बिंदुओं पर प्रशासन नवरात्र पर्व के पहले विचार विमर्श करता है। लेकिन पिछले कई वर्षों से देखा जा रहा है कि, शहर रेलवे लाइन के कारण दो भागों में बंटा हुआ है। 

तैयारियों को लेकर हुई प्रशासनिक बैठक

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस की न्याय यात्रा में बवाल : पूर्व विधायक के फाड़े गए स्वागत पोस्टर 

मार्ग बहाल करने खोलना होगा अंडर ब्रिज 

एक ओर नवरात्रि महोत्सव का आयोजन होता है तो दूसरी ओर स्थानीय निवासियों को आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने सालों से बंद पड़े अंडर ब्रिज को नवरात्रि पर्व में खोले जाने के विषय को लेकर मांग रखा है जिसके लिए रेलवे तैयार नहीं रहती। जबकि लोकल स्तर पर इसकी आवश्यकता अधिक होती हैं, चुंकी रेलवे लाइन के दोनों ओर बसे लोगों को आवगमन करना होता है। मेले के बीच से होकर लोगों को आना पड़ता है। समस्या यह है कि, बाहर से आए दर्शनार्थीयों की भीड़ में स्थानीय निवासियों को वाहन या पैदल चलने में असुविधा होती है। इसी विषय को लेकर बंद पड़ी अंडर ब्रिज को खोलने की मांग स्थानीय निवासियों ने की है। 

अनुमति मिलने पर खोली जाएगी अंडर ब्रिज

बैठक में आए रेलवे अधिकारी स्टेशन मास्टर गुरुचरण सेट्टी ने कहा कि, बंद अंडर ब्रिज को खोलने की मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। आदेश मिलने पर बंद अंडर ब्रिज को नौ दिन नवरात्र पर्व में खोल दिया जाएगा। आदेश न मिलने की स्थिति में यह यथावत बंद ही रहेगा। नवरात्रि पर्व में सभी विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलता है। सब अपन-अपने स्तर पर स्टॉल और अन्य माध्यमों से दर्शनार्थियों को सहयोग प्रदान करते हैं। सबसे अहम भूमिका पुलिस विभाग की होती है। 

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ को केंद्र से एक और सौगात : 4 नई सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

आयोजन में अहम भूमिका निभाता है पुलिस विभाग 

पुलिस विभाग के आला अधिकारी और कर्मचारी चौबीसो घण्टे अपनी ड्यूटी देकर लॉ एन ऑर्डर मेंटेन करते हैं। हजारों की संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं, जिससे कोई अप्रिय घटना न घटे। इसी क्रम में आज पुलिस अधिकारियों ने सभी से अपील किया है कि, असमाजिक तत्वों की जानकारी किसी को मिलती है तो तुरन्त ड्यूटी में तैनात कर्मियों को अवगत कराएं, जिससे कोई अप्रिय घटना न घटे। बाहर से आए हमारे मेहमान दर्शनार्थियों को तकलीफ न हों।