रविकांत सिंह राजपूत- कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले दो दिवसीय कोरिया साहित्य महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार, कलाकर और रचना कर्मी शामिल होंगे। महोत्सव में परंपरागत नृत्य संगीत और नाट्य मंचन किया जाएगा। प्रदेश के लगभग 70 से ज्यादा रचनाकार आयोजन में अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। साथ ही अनेक गंभीर विषयों पर परिचर्चा किया जाएगा।

दरअसल दो दिवसीय कोरिया साहित्य महोत्सव मनाया जाएगा। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित किए जा रहे साहित्य महोत्सव की आयोजन करने वाली टीम अभिव्यक्ति ने बताया कि इस बार यह आयोजन अपने आप में साहित्य और संस्कृति का अनूठा संगम होगा। इस आयोजन में सहभागिता के लिए राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार, कलाकर और रचना कर्मी शामिल होंगे। कोरिया जिले में साहित्य की दिशा में नए आयाम के लिए यह आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

साहित्य और संगीत का होगा संगम 

टीम अभिव्यक्ति ने बताया कि इस आयोजन में साहित्य की सेवा के लिए राष्ट्रीय पहचान बना चुके गिरीश पंकज, छत्तीसगढ़ी इतिहास के विशेषज्ञ संजय अलंग, हिंदी साहित्य जगत में विशेष रूप से परिचित द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, प्रख्यात हिंदी लेखिका डॉ सुनीता मिश्रा, प्रोफेसर भागवत दुबे, डॉ राम किंकर पाण्डे, प्रोफेसर बृजलाल साहू जैसे हिंदी विद शामिल होंगे। महोत्सव में साहित्य और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

प्रदेश समेत राष्ट्रीय स्तर के कलाकार कार्यक्रम में शामिल होंगे

इसे भी पढ़ें...महर्षि चरक सदन का लोकार्पण : स्वास्थ्य मंत्री जयसवाल ने काटा फीता

प्रदेशभर के साहित्यकार होंगे शामिल

महोत्सव का आयोजन 28 और 29 सितम्बर को जिला पंचायत के आडिटोरियम में होगा। दो दिवसीय इस आयोजन में रंगभूमि टीम रायपुर का नाट्य मंचन और लोकरंग की प्रस्तुति के साथ ददरिया की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा पूरे प्रदेश के लगभग 70 से ज्यादा रचनाकार आयोजन में अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। साथ ही अनेक गंभीर विषयों पर विद्वानों में परिचर्चा आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही चक्रवर्ती, सुगम संगीत में प्रस्तुति के लिए बनारस उत्तर प्रदेश से राघवेंद्र शर्मा, जैसे अनेक कलाकार महोत्सव की गरिमा बढ़ाने आ रहे है।