रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से बड़ी तैयारी प्रारंभ कर दी है। कलस्टर प्रभारियों के बाद शनिवार को लोकसभा के प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक और सह संयोजकों का ऐलान किया गया है। आधा दर्जन से ज्यादा विधायकों, पूर्व सांसदों के साथ दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। तीन से पांच सदस्यों की टीम बनाई गई है। रायपुर लोकसभा का प्रभारी संदीप शर्मा को बनाया गया है। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को कांकेर का प्रभार दिया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने इस बार लोकसभा चुनाव को अलग तरीके से ही लड़ने का फैसला किया है। सबसे पहले देशभर में 146 कलस्टरों में लोकसभाओं को बांटा गया। इसके बाद कलस्टर प्रभारियों की दिल्ली में बैठक करके तय किया गया है कि इस बार लोकसभा में भी आचार संहिता लगने से पहले उन लोकसभाओं के प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे, जहां पर भाजपा को जीत नहीं मिलती है या फिर भाजपा वहां पर लंबे समय से नहीं जीती है। छत्तीसगढ़ की भी कुछ सीटों के प्रत्याशी पहले तय हो सकते हैं।

किसको कहां का जिम्मा

सरगुजा - प्रभारी लखन लाल साहू, सह प्रभारी चंपा देवी पावले, संयोजक कमलमान सिंह मरावी, सह संयोजक अखिलेश सोनी। रायगढ़- प्रभारी प्रबोध मिंज, संयोजक गोमती साय, सह संयोजक विजय अग्रवाल।

जांजगीर-चांपा- प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, सह प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला, संयोजक कृष्णकांत चंद्रा, सह संयोजक डॉ. खिलावन साहू डॉ. दिनेश लाल जोगड़े।

कोरबा- प्रभारी धरमलाल कौशिक, संयोजक भैयालाल राजवाड़े, सह संयोजक मनोज शर्मा।

बिलासपुर- प्रभारी डॉ. सियाराम साहू, संयोजक धर्मजीत सिंह, सह संयोजक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी।

राजनांदगांव- प्रभारी नारायण चंदेल, सह प्रभारी राजीव अग्रवाल, संयोजक मधुसूदन यादव, सह संयोजक नीलू शर्मा, दिनेश गांधी।

दुर्ग- प्रभारी चंदूलाल साहू, संयोजक अवधेश चंदेल, सह संयोजक प्रीतपाल बेलचंदन।

रायपुर- प्रभारी संदीप शर्मा, संयोजक अशोक बजाज, सह संयोजक पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत सिंह।

महासमुंद - प्रभारी मोतीलाल साहू, सह प्रभारी भावना बोहरा, संयोजक शंकरलाल अग्रवाल, संतोष उपाध्याय ।

बस्तर - प्रभारी महेश जैन, संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी, संजय पांडेय।

कांकेर- प्रभारी अभिषेक सिंह, सह प्रभारी संतोष बाफना, संयोजक भरत मटियारा,सह संयोजक यज्ञदत्त शर्मा, नीलकंठ टेकाम।