रायपुर- कांग्रेस ने 11 में से बाकी बची 4 सीटों पर प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव को टिकट दिया गया है। सरगुजा से शशि सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं कांकेर से बीरेश ठाकुर और रायगढ़ से मेनका देवी सिंह को टिकट मिला है। दरअसल, कांग्रेस ने चारों सीटों पर दुर्ग के नेताओं को मैदान में उतारा है। इस मसले को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस सरकार में भी ऐसी स्थिति थी, उसे दुर्ग की सरकार कहा जाता था। 

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस ने एक ही स्थान के नेताओं को अलग-अलग सीटों से उतारा है। स्थानीय नेताओं को चुनाव लड़ने का अवसर मिलना चाहिए, क्योंकि कोई व्यक्ति यह न सोचे अपने लोगों को लड़ाकर सबको साध लेगा...

दोनों दलों का शक्ति प्रदर्शन

बस्तर में नामांकन रैली के माध्यम से दोनों दलों का शक्ति प्रदर्शन होगा। जिसको लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, आज हम बस्तर में जीत का आगाज करने जा रहे हैं। हमारे प्रत्याशी और कमल निशान के लिए नामांकन रैली है। पिछली बार बस्तर लोकसभा सीट से हम चूक गए थे। यह नामांकन रैली हमारी जीत का परचम लहरने वाली है। कांग्रेस बस्तर में जरूर शक्ति प्रदर्शन कर सकती है। हम तो कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर नामांकन भरने जा रहे हैं। 

कवासी लखमा के खिलाफ चिट्ठी और FIR

बस्तर के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ चिट्ठी और FIR दर्ज की गई है। इसको लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, एक मामले में कवासी लखमा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। हम सभी को झीरम के बाद महंतजी वाला वीडियो ध्यान में है। इसलिए नार्को टेस्ट पर जांच की प्रक्रिया क्या को देखेंगे...

विश्व में EVM की प्रशंसा हो रही है 

बता दें, भूपेश बघेल ने कहा था कि, 375 से ज्यादा प्रत्याशी हुए तो बैलेट से चुनाव किया जाएगा। इस मामले को लेकर  डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, पूरे विश्व में EVM की प्रशंसा हो रही है। जब चुनाव आयोग EVM हैक करो कहता है, तो कोई नहीं आता है। कांग्रेस की बंपर सीटों से सरकार बनती है तो EVM ठीक रहता है। जब खुद को चुनाव लड़ना होता है तो EVM खराब हो जाता है। ऐसे दोहरे मापदंड से जनता को भ्रमित नहीं करना चाहिए...