रायपुर- गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करने के लिए खैरागढ़ पहुंच गए हैं। उनके साथ सीएम विष्णुदेव साय मंच पर मौजूद हैं। वे प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार करने के लिए यहां आए हुए हैं। इस सभा में 'मोदी की गांरटी' को जनता तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। 

गृहमंत्री अमित शाह ने मां बमलेश्वरी, मां दंतेश्वरी, मां महामाया और मां चंद्रहासिनी को प्रणाम करते हुए संबोधन की शुरुआत की है। अंबेडकर जयंती पर संविधान का स्मरण करते हुए गरीब, आदिवासी, पिछड़े वर्ग के लिए योगदान को याद दिलाया है। 

आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी आज भी झूठ बोलने का काम करती है। लेकिन पीएम मोदी जी संविधान बदल देंगे और मोदी जी आरक्षण खत्म कर देंगे। जब तक भाजपा सरकार है, तब तक आरक्षण को कुछ नहीं होने देंगे। अगर कांग्रेस खत्म करना भी चाहे तो भाजपा आरक्षण कभी खत्म नहीं करने देगी।  

छत्तीसगढ़ नक्सलवाद मुक्त बनेगा 

गृहमंत्री शाह ने कहा कि, संतोष पांडे और भूपेश बघेल के बीच मुकाबला है। भूपेश बघेल ने इतना भ्रष्टाचार करने के बाद भी पेट नहीं भरा है। इनको फिर से एक बार घर भेजने का काम करें और संतोष पांडे को जिताया जाए। संतोष पांडे को दिया हुआ हर वोट मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने वाला है। मोदी जी को दो बार प्रधानमंत्री बनाया गया है। इन दो सालों में वे छत्तीसगढ़ को बहुत आगे लेकर गए हैं। तीसरी बार मोदी जी को पीएम बनाया गया तो छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करवा देंगे। 

किसानों और महिलाओं के लिए किया काम 

गृहमंत्री शाह ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए कहा कि, उन्होंने किसानों के लिए बहुत से काम किया है। सरकार बनते ही 2 महीने में ही महतारी वंदन योजना की किस्त महिलाओं के खाते में डाली गई है। साथ ही कहा कि, कांग्रेस ने शुगर फैक्ट्री बंद करवा दी थी। लेकिन भाजपा ने इसे फिर से शुरू करवा दी है। 

राम भगवान के ननिहाल में आया हूं

गृहमंत्री शाह ने कहा कि, राम भगवान के ननिहाल में आया हूं। इसके बाद जनता से पूछा कि, आप लोग बताओ अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था की नहीं ? कांग्रेस 70 साल से राम मंदिर के मुद्दे को भटक रही थी। जिसे मोदी जी ने पूरा कर दिया है, 17 तारीख को रामनवमी है, भगवान राम का बर्थडे है, वे अयोध्या में अपना जन्मदिन मनाएंगे। 

देश में UCC को लागू कराया जाए

'मोदी की गांरटी' को याद दिलाते हुए अमित शाह ने कहा कि, पूरे देश में UCC को लागू कराया जाए। 'वन नेशन वन इलेक्शन' धरातल पर लाया जाए। अमित शाह ने कहा कि, बुजुर्गों के इलाज के लिए 5 लाख दिए जाएंगे। यानी उनका इलाज फ्री ऑफ कॉस्ट कर दिया जाएगा। साथ ही कहा कि, 3 करोड़ घर बनाए जाएंगे, गरीबों को प्राथमिकता दी जाएगी। नल कनेक्शन दिया जाएगा और गैस कनेक्शन भी सस्ता हो जाएगा।