धर्म नगरी को मिली बड़ी सौगात : मां बम्लेश्वरी मंदिर के विकास के लिए करोड़ों रुपये की मिली मंजूरी

राजा शर्मा- डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर को केंद्र सरकार ने 48.44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। स्वीकृत राशि से धर्म- नगरी का कायाकल्प के साथ ही सर्वसुविधा से युक्त पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बीते वर्षों में डोंगरगढ़ का चयन केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत किया गया था।
धर्म नगरी डोंगरगढ़ में मुख्य रूप से मां बम्लेश्वरी मंदिर, बौद्ध समाज का प्रज्ञा गिरी और जैन तीर्थ चन्द्र गिरी स्थित है। बीते वर्षों में डोंगरगढ़ का चयन केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत किया गया था। जिसके तहत शहर में पर्यटकों को विश्व स्तरीय सुविधा मुहैया करने के लिए विकास कार्य किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से विश्व स्तरीय मोटल का निर्माण श्रीयंत्र की तर्ज पर किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें....मौसम की मार : सीएम साय ने खरीदी केंद्रों में धान को बारिश से बचाने के पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश
विस अध्यक्ष रमन सिंह ने जताया आभार
वहीं प्रसाद योजना के तहत मंदिर तीर्थ सुविधा के विस्तार के लिए केंद्र सरकार ने 48.44 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट का नाम मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर तीर्थ विकास रखा गया है। केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए करोड़ों रुपये की राशि के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्री और संसद का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जिले में पर्यटन के विकास के क्षेत्र में सकारात्मक पहल बताया है।
मां बम्लेश्वरी मंदिर में कॉरिडोर निर्माण होगा
मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, मंदिर श्रद्धालुओं से प्राप्त दान से तो विकास कर ही रहा है। शासन- प्रशासन की ओर से विकास कार्यों के लिए सहयोग मिलने से मंदिर के विकास कार्यों में तेजी आएगी। आने वाले समय में नीचे मां बम्लेश्वरी मंदिर में कॉरिडोर निर्माण का कार्य किया जाएगा। साथ ही 200 कमरों का भक्त निवास का निर्माण किया जाएगा।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS