राहुल भोई- महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने 22 लाख कैश के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों ओडिसा से महासमुंद की ओर नगदी लेकर आ रहे थे। तभी पुलिस ने चेकिंग के दौरान के पकड़ लिया। कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर कैश को जब्त कर लिया गया है। 

कवर्धा में दो करोड़ कैश किया गया था जब्त 

कवर्धा जिले के चिल्फ़ी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को  मध्यप्रदेश के मंडला से रायपुर कार में 2 करोड़ 27 लाख से अधिक राशि परिवहन करते दो युवक को हिरासत लिया है। मामला चिल्फ़ी थाना क्षेत्र का है। चिल्फी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, मध्यप्रदेश के मंडला से रायपुर कार में बड़ी संख्या में दो युवक राशि लेकर जा रहे है। इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।  वहीं पुलिस ने कैश को गिनने के लिए मशीन मंगाई गई है। 

कैंटीन चोर पकड़ाए,  एक आरोपी गिरफ्तार

वहीं कुछ दिन बाद ही दंतेवाड़ा में चोरों ने सबसिडी कैंटीन को अपना निशाना बनाया था। कैंटीन के अंदर घुसकर चोरों ने 7,88,000 पार कर दिये थे। पुलिस ने आरोपियों को रायकोट के मुर्गा बाज़ार से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6,15,000 रुपये जब्त किया गया हैं, वहीं 1,73,000 हजार रुपये आरोपी महेंद्र मुर्गा लड़ाई में हार गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध 305(A),331(4) के तहत केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।