रायपुर- महिलाओं के खाते में आज महतारी वंदन योजना के तहत राशि पहुंचने वाली है। राज्य सरकार ने यह राशि 7 मार्च तारीख को देने बात कही थी। लेकिन इस फैसले को बदलते हुए 10 यानी आज देने का निर्णय लिया गया है। पीएम मोदी ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वहीं सीएम साय की अध्यक्षता में साइंस कॉलेज मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

बता दें, 70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को राशि दी जाएगी। पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। राज्य के 146 विकासखंड, जिला मुख्यालय और नगरिया निकाय में हितग्राहियों के खातों में राशि ट्रांसफर होगी। कार्यक्रम में मंत्रियों, विधायकों समेत भाजपा के सभी पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। 

उपमुख्यमंत्री का बीजापुर दौरा 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज बीजापुर के दौरे पर हैं। वे महतारी वंदन योजना कार्यक्रम शामिल होंगे। सुबह 9.20 पर रायपुर पुलिस लाइन हेलीपेड से बीजापुर के लिए रवाना हो गए हैं। बीजापुर के खेल मैदान में यह कार्यक्रम होने वाला है। महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं यह राशि मिलने वाली है। योजना के तहत विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना मिलेंगे। 

उपमुख्यमंत्री साव का मुंगेली दौरा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली जिले के लिए निकल गए हैं। सुबह 11 बजे भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे महतारी वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम मुंगेली के मंडी प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। वहीं अरुण साव शाम 6 बजे मुंगेली से वापस रायपुर आ जाएंगे।