रायपुर- विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने महिलाओं और किसानों से वादा किया था। जिसे महज 3 महीने में पूरा कर दिया है। अब भाजपा अपनी ताकत लोकसभा चुनाव में लगा रही है। सेमीफाइल का मुकाबला तो बीजेपी ने अपने नाम कर लिया है। अब फाइनल में जनता तक अपनी हर एक योजनाओं को पहुंचा रही है। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना की लाभार्थियों का सम्मान आज किया जाएगा। BJP महिला मोर्चा लाभार्थियों का सम्मान करने वाली हैं। 

कब होगा यह कार्यक्रम 

बता दें, दोपहर 3 बजे एकात्म परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रायपुर शहर की 100 लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। 'मोदी की गारंटी' पूरी होने पर महिलाओं को यह सम्मान दिया जा रहा है। 

फर्जी आवेदन महिलाओं की तरफ से किए गए 

पैसा भी गजब चीज है, जो न करा दे। अब महतारी वंदन योजना को ही लीजिए। भाजपा सरकार ने विवाहित महिलाओं को हर महीने हजार रुपए देने का ऐलान किया है। योजना केवल विवाहित महिलाओं के लिए ही है। साथ ही छत्तीसगढ़िया महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। इसमें पति द्वारा छोड़े जाने के बाद भी महिलाओं को हजार रुपए देने का प्रावधान किया गया है। लेकिन आवेदन की जांच में चौंकाने वाले मामले सामने आए। जांच में पता चला कि कुछ महिलाओं ने परित्यक्ता होने का फर्जी सर्टिफिकेट लगा दिया। यानी उन्होंने कहा कि उनके पति ने उन्हें छोड़ दिया है। इसी तरह कुछ कम उम्र लड़कियों ने खुद को विवाहित बताकर आवेदन किया है। ऐसे सभी आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। 

कब मिली थी महिलाओं को पहली किस्त 

इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं के खाते में 10 मार्च को पहली किस्त ट्रांसफर किए जाने की घोषणा की गई थी और उसे पूरा भी कर दिया गया है। इसके लिए शासन स्तर पर तैयारियां भी शुरू की जा रही हैं।