रायपुर- सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट के जरिए माताओं और बहनों को सादर प्रणाम करते हुए कहा कि, आज महतारी के वंदन का ऐतिहासिक दिन है। आज भाजपा सरकार माताओं-बहनों का सम्मान करने जा रही है। 70 लाख से भी ज्यादा मातृशक्तियों को उनकी सम्मान राशि 1000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। अब महतारी पैसे के अभाव की नहीं, वंदन के प्रभाव की बात कर रही है। आप सभी के सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना करता हूं।  

CM Tweet

सीएम कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

सीएम विष्णुदेव साय आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे महतारी वंदन योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे पंडरी में जगार 2024 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 7.10 पर स्मार्ट रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी “तक्षशिला“ का लोकार्पण करेंगे। 7.50 पर नालंदा परिसर के कला केंद्र के लोकार्पण शिरकत करेंगे। वहीं रात 8.35 पर मुख्यमंत्री निवास पर वापस आ जाएंगे।