रायपुर- प्रदेश BJP की बड़ी बैठक आज होने वाली है। यह बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी। लोकसभा चुनाव को लेकर इस बैठक में बातचीत की जाएगी। प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन यह बैठक लेने वाले हैं। चुनाव के लिए समितियों मीटिंग होगी। इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा हो सकती है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल मौजूद रहेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी शामिल होगी। 

रायपुर पहुंचे नितिन नबीन 

BJP की मैराथन बैठकों के लिए नितिन नबीन राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने एयरपोर्ट में उनका स्वागत किया है। बैठकों को लेकर सहप्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि, BJP लगातार लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। लोग चाहते हैं कि, तीसरी बार मोदी सरकार बने...चुनाव की रणनीति के लिए बैठकें की जा रही हैं। 

प्रत्याशी चयन के मापदंड पर क्या बोले

प्रत्याशी चयन के मापदंड को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि, प्रत्याशी की छवि और लोकप्रियता देखी जाएगी। पार्टी में काम करने का अनुभव देखा जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्रवार संतुलन और समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देंगे। पुराने और नए दोनों तरह के प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेंगे। 

कांग्रेस नेताओं को डराने का आरोप

पूर्व सीएम भूपेश बघेल BJP पर कांग्रेस नेताओं को डराने का आरोप लगा रहे हैं। जिसको लेकर BJP सहप्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि, कांग्रेस से अपने लोग संभल नहीं पा रहे, हम लोग तो सबको साथ लेकर चलने वाले लोग हैं।  भूपेश ने तो सत्ता में रहते विधायकों को डराने की रणनीति अपनाई थी। विधायकों को जबरदस्ती बस में दिल्ली लेकर गए थे। विधायकों को राहुल के दरबार में सजाया था, जनता इस बाक को भूल नहीं पाई है। आपके जितने कारनामे किए हैं, उनका परिणाम तो भुगतना पड़ेगा।