सदस्यता अभियान की समीक्षा : प्रदेश सदस्यता प्रभारी लेंगी बैठक, अभियान की प्रगति समीक्षा पर होगी चर्चा 

रायपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सदस्यता अभियान की बैठक रखी गई है। बैठक में भाजपा की प्रदेश सदस्यता प्रभारी विजया राहटकर शामिल होंगी।;

By :  Ck Shukla
Update: 2024-09-05 05:38 GMT
sadasyta abhiyan
सदस्यता अभियान की समीक्षा
  • whatsapp icon

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक रखी गई है। जिसमें राष्ट्रीय सचिव और भाजपा प्रदेश सदस्यता प्रभारी  विजया राहटकर सदस्यता अभियान प्रगति की समीक्षा करेंगी। इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय बैठक में शामिल होंगे।

दरअसल भाजपा प्रदेश सदस्यता प्रभारी विजया राहटकर का छत्तीसगढ़ दौरे पर है। विजया रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल होंगी। साथ ही वे सदस्यता अभियान प्रगति की समीक्षा को लेकर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मीडिया से चर्चा करेंगी। इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश महामंत्री और सदस्यता अभियान समिति के सदस्य शामिल होंगे। 

जिला स्तरीय सदस्यता अभियान 

वहीं छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हुआ। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने इस अभियान का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी निर्मल सिंहा और भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान समेत कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। 

संतोष सोनवानी ने ली भाजपा की सदस्यता 

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सोनवानी ने इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। शिवरतन शर्मा ने उन्हें फूल-माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया। शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि 2014 में हमने 11 करोड़ सदस्य बनाए थे इसी प्रकार 2024 में पार्टी ने 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है,जिसको हम सबको मिलकर पूरा करना है। बात करे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की तो यहां 1 लाख 51 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

विधानसभा चुनाव में 32 प्रत्याशियों की सूची जारी कर आए थे चर्चा में

प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सोनवानी ने अलग-अलग विधानसभा में 32 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी । इस वजह से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के प्रत्याशियों की सूची का अफवाह फैला था, जिस पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के सुप्रीमो अमित जोगी को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्टीकरण देना पड़ गया था।
 

Similar News