सूदखोर गिरफ्तार : कर्ज से कई गुना वसूली के बाद भी सामान नहीं करता था वापस, अकूत संपत्ति बरामद कर्ज 

Kabirdham district, Chhattisgarh News In Hindi , Moneylender arrested, Crime News, Police
X
आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम पुलिस ने 12 लाख रुपए नगद, 92 ब्लैंक चेक,12 मोटरसाइकिल,1 कार और 1 ट्रैक्टर के साथ एक सूदखोर को गिरफ्तार किया है। 

संजय यादव -कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की पुलिस लगातार सूदखोर के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर एक सूदखोर को गिरफ्तार किया है। सूदखोर के पास से 12 लाख रुपए नगद, 92 ब्लैंक चेक,12 मोटरसाइकिल,1 कार और 1 ट्रैक्टर बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम भागवत साहू है। वह मचगांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, वह लोगों को कर्ज देते थे। कर्ज चूकने के बाद भी आरोपी लोगों का संपत्तियां वापस नहीं करता है। शुक्रवार को दो लोगों ने भागवत साहू के खिलाफ शिकयात दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर भागवत साहू के घर छापामार कर कार्रवाई की। उसके घर से 12 लाख रुपए नगद, 92 ब्लैंक चेक, 12 मोटरसाइकिल, 1 कार ,1 ट्रैक्टर और गाड़ियों के पंजीयन दस्तावेज अन्य संपत्तियां बरामद किया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने लोगों को सूदखोर की जानकारी देने की अपील की है।

पान ठेले वाले ने पुलिसवाले को पीटा

वहीं पिछले ही दिनों पेंड्रा जिले से पुलिस जवानों से मारपीट का मामला सामने आया है। इलाके में देर रात तक पान दुकान खोले जाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस पेट्रोलिंग टीम दुकान बंद करवाने पहुंची थी। इसी बीच पान ठेला संचालक के पिता- पुत्र ने पुलिस जवान के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं घटना के बाद से हमला करने वाले दोनों पिता- पुत्र फरार हो गए हैं। यह पूरा मामला मरवाही के बस स्टैंड इलाके का है। जहां पर ठेला लगाकर पान की दुकान का संचालन करने वाले सुनील गुप्ता और उनका बेटा स्पर्श गुप्ता की स्थानीय लोग शिकायत कर रहे थे। देर रात ये लोग अपनी दुकान को खुला रखते थे जिससे असामाजिक तत्व दुकान में इकट्ठा होकर हल्ला मचाते थे। इसी दौरान पुलिस पेट्रोलिंग की टीम गश्त में निकली। इस दौरान जब दुकान संचालक से देर रात तक दुकान खोले जाने की बात पुलिस ने पूछी तो दुकानदार ने तू-तू मैं-मैं शुरु कर दी।

इसे भी पढ़ें... अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई : बिना किसी वैध दस्तावेज के रह रहे 24 लोगों की हुई पहचान, अब तक 39 लोग पकड़े गए

पुलिस पर पान ठेला संचालक ने किया हमला

विवाद इतना बढ़ा की दुकान संचालक सुनील गुप्ता और उसका बेटा स्पर्श गुप्ता ने आवेश में आकर दुकान में रखे डंडे से पुलिस जवान रमेश जायसवाल पर हमला कर दिया। वहीं घटना के बाद से संचालक पिता- पुत्र फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम भी बनाकर रवाना की गई है। पुलिस अधिकारियों की माने तो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story