अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : मजदूरी कर घर चलाने वाली पत्नी ने ही शराबी पति की हरकतों से परेशान होकर की थी हत्या

जितेन्द्र सोनी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा लिया है पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पत्नी ने अपने पति की लाठी डंडे से पीट- पीटकर हत्या कर दी थी। धान बेचकर शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया था।
पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां के अंतर्गत गिरांग में धान बेचकर शराब पीने के विवाद में पत्नी ने पति की हत्या कर दी।पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते 16 मार्च को ग्राम गिरांग में उसी गांव के निवासी बीरबल टोप्पो की लाश मिली थी। घटना के 15 दिन बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक बीरबल की पत्नी सुसैना मिंज को गिरफ्तार कर लिया है।
जशपुर। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आपसी विवाद के बाद पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। pic.twitter.com/FPvlfI5AjS
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 1, 2025
गुस्से में पत्नी ने किया प्रहार
बीरबल शराब पीने का आदी था, 16 मार्च को सुसैना मजदूरी के लिए बाहर गई थी। शाम को जब वह घर पहुंची तो देखा कि घर में रखा धान गायब था। सुसैना को पता चल गया कि उसके पति ने इस धान को भी बेच दिया। बीरबल बस्ती में सेरमन टोप्पो के घर के आंगन में शराब के नशे में बेहोश पड़ा था। यह देख उसकी पत्नी को गुस्सा आया और उसने सेरमन के घर में आंगन में रखे डंडे से अपने बेहोश पति के सिर पर डंडे से कई वार किए और वहां से चली गई। डंडे के प्रहार से बीरबल का सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS