Logo
छत्तीसगढ़ के ज्यादातर नगरीय निकायों की तरह ही नवापारा नगर पालिका पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है। उपाध्यक्ष के पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को कांग्रेस के दो पार्षदों के भी वोट मिले।

श्यामकिशोर शर्मा- नवापारा-राजिम। नवापारा नगर पालिका में वार्ड नंबर 20 के पार्षद भूपेंद्र सोनी उपाध्यक्ष चुन लिए गए। श्री सोनी कट्टर हिंदूवादी भाजपा नेता की पहचान रखते हैं। पार्षद चुने जाने के बाद से उनका नाम उपाध्यक्ष पद के लिए चलता रहा। पार्टी ने उन्हें उपाध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा और उन्होंने बाजी मार ली। 

उल्लेखनीय है कि, नवापारा नगर पालिका क्षेत्र में 21 वार्ड हैं। इन 21 वार्डों में से 9 पर भाजपा और 9 पर ही कांग्रेस के पार्षद चुने गए हैं। इसके अलावा 3 निर्दलीय पार्षद चुनकर आए हैं। कांग्रेस और भाजपा के बीच बराबर सदस्य होने की वजह से कांग्रेस ने भी वार्ड नं 4 के पार्षद संध्या राव को मैदान में उतार दिया था। 3 निर्दलीय पार्षदों का साथ दिए जाने का कांग्रेस को विश्वास था परंतु ऐसा नहीं हो सका, बल्कि भाजपा ने निर्दलीय पार्षदों का विश्वास भी जीता और कांग्रेस खेमे में भी सेंध लगा दी। इस तरह भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र सोनी को 15 एवं संध्या राव को 7 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी रवि सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने भूपेंद्र सोनी को उपाध्यक्ष पद पर विजयी होने की घोषणा की। 

Councillor Bhupendra Soni

जीत की घोषणा के बाद निकली रैली

उपाध्यक्ष पद के घोषणा होने के बाद विधायक इंद्रकुमार साहू के नेतृत्व में भाजपा के सभी पार्षद और कार्यकर्ता नगर पालिका भवन से रैली निकालकर पैदल चलते हुए नारेबाजी करते बस स्टेण्ड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचे। यहां पंडित जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया तथा चौक में आतिशबाजी कर खुशियां मनाएं। उपाध्यक्ष बनने पर भूपेंद्र सोनी को विधायक इंद्रकुमार साहू, नवापारा प्रभारी अंजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू ने बुके भेंटकर बधाई दी।

jindal steel jindal logo
5379487