एंटी नक्सल ऑपरेशन: सुरक्षाबलों के प्रहार से अंडर ग्राउंड हुए माओवादी संगठन, बड़े कैडर पर लाखों-करोड़ों का इनाम

लीलाधर राठी- जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नक्सलवाद पर सुरक्षा बलों के लगातार प्रहार जारी है। जिसके कारण माओवाद संगठन काफी कमजोर होता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में अब बड़े माओवादियों के खिलाफ़ सुरक्षाबल बड़ा प्रहार करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। खुफिया विभाग की जानकारी अनुसार, माओवाद संगठन के बड़े कैडर पर लाखों- करोड़ों का इनाम रखा गया है।
नक्सलवाद पर सुरक्षाबलों के लगातार से कई बड़े नक्सल संगठन घबराकर अंडर ग्राउंड हो गए हैं। इसी बीच बस्तर आईजी ने नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की है. #naxalism @BastarDistrict #Chhattisgarh #naxal pic.twitter.com/4s3T4B8yuB
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 13, 2025
माओवाद संगठन के बड़े कैडर अंडर ग्राउंड हो गए हैं। यही कारण है कि, अब माओवादी सुरक्षा लों के प्रहार से बचने में भूमि गत हो चुके हैं। ये सभी अबूझमाड़ और इन्द्रावती इलाके से लगे अन्य राज्यो की सीमा में छुप गए हैं। इसकी जानकारी सुरक्षा महक़मा को भी है।
आईजी ने की आत्मसमर्पण करने की अपील
बस्तर आईजी ने एक बार फिर बड़े कैडर के माओवादियों से आत्म समर्पण करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि, लगातार सुरक्षाबलों के प्रहार से नक्सल संगठन काफी कमजोर हो गया है। बचे बड़े माओवादियों के अंडर ग्राउंड होने की जानकारी सुरक्षाबलों को मिल चुकी हैं। आईजी ने आगे कहा कि, अगर समपर्ण के लिए आगे आते हैं, तो उनका स्वागत किया जाएगा। वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS