राजेश दास- जगदलपुर। बस्तर में बीते आठ महीने में 153 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ है। इनमें 101 पुरुष थे, महिला नक्सलियों की संख्या थी 52। बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है। पुरुष नक्सलियों के मारे जाने और सरेंडर करने के बाद बस्तर में नक्सलवाद अब महिला नक्सलियों के कंधे पर सवार है। नक्सल संगठनों में उनकी संख्या पहली बार 25 से बढ़कर 35 फीसदी तक हो गई है। 

उल्लेखीय है कि,  यह महिला नक्सली करीब 12 साल पहले बाल संगठन में भर्ती हुई थीं। तब बस्तर में नक्सली मजबूत थे। बाल संगठन में महिलाओं को लड़ने की ट्रेनिंग दी गई। बाल संगठन में भर्ती महिलाओं की उम्र 25 के आसपास हो गई है। वे सब लड़का बन गई हैं। पुरुष नक्सलियों के मारे जाने या सरेंडर करने के कारण अब महिलाएं फ्रंट पर आ गई हैं और ज्यादातर हमलों में ज्यादा सक्रिय हैं। इस साल बस्तर संभाग के जिलों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 153 नक्सलियों को ढेर किया। मारे गए नक्सलियों में 52 महिला माओवादी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें...नक्सली कमांडर की हत्या : साथियों ने उतारा मौत के घाट, मुख्यधारा में जाना चाहता था कमांडर

श्री लेयर सिस्टम

मुठभेड़ के दौरान माओवादी थी लेयर में होते है। फ्रंट लाइन में गुरिल्ला युद्ध में निपुण मीलिट्री बटालियन के शीर्ष पुरुष व महिला नक्सली भी शामिल होते हैं। इसके बाद रैंक के आधार पर दो अन्य लेयर में नक्सली मोर्चा संभालते हुए फोर्स को घेरने का प्रयास करते हैं।

ब्रेनवॉश कर महिलाओं की संगठन में भर्ती

पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं व छोटी बच्चियों के परिजनों को धमकाकर तथा उनका ब्रेनवाश कर नक्सल सगंठन में भर्ती किया जाता रहा है। सर्वाधिक महिलाओं व बच्चियों की भर्ती वर्ष 2011-12 से शुरू की गई थी। सूत्रों के अनुसार नक्सली छोटी उम्र के बच्ची और बच्चियों को ही ट्रेनिंग देने लगते हैं। इसके लिए परिजनों को तैयार किया जाता है। जो तैयार नहीं होते उन्हें कई तरह से प्रताड़ित भी किया जाता है।

इसे भी पढ़ें...लोहागांव मुठभेड़ को नक्सलियों ने स्वीकारा : मारे गए 9 साथियों के डिटेल्स शेयर किए, शव परिजनों को सौंपने की रखी मांग

सक्रिय हथियारबंद नक्सलियों की संख्या 800 से अधिक

बस्तर संभाग के सातों जिलों में वर्तमान में सक्रिय हथियारबंद नक्सलियों की संख्या 8 सौ से अधिक है, जो फ्रंट में रहते हुए सुरक्षाबलों को निशाना बनाने सक्रिय है। इन नक्सलियों पर करोड़ों का इनाम घोषित है, इनमें 40 व 25 लाख से लेकर 1 लाख तक के नक्सली मेंबर शामिल हैं। वहीं नीचे कैडर की बात करें तो इनकी संख्या ढाई हजार से अधिक है, जो नक्सलियों की मदद करते है। हथियारबंद नक्सलियों की बात करें तो इनमें कैडर के अनुसार सेंट्रल कमेटी मेंबर, अल्टरनेटिव सेंट्रल कमेटी मेंबर, डीकेएसजेडसी सचिव, स्टेट कमेटी सचिव, स्पेशल एरिया कमेटी सचिव व स्पेशल जोनल कमेटी सचिव पर 40-40 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

करोड़ों के ईनामी नक्सली मारे गए

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 153 नक्सलियों को मार गिराया। इन 8 महिनों में सर्वाधिक 52 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने बीजापुर जिले में मार गिराया। इनमें 40 पुरुष व 12 महिला माओवादी शामिल है। इसके अलावा दंतेवाड़ा जिले में 25 माओवादियों के शव बरामद किया गया इनमें 13 पुरुष व 12 महिला माओवादी, कार्केर जिले में 35 माओवादियों में 20 पुरुष व 15 महिला माओवादी, नारायणपुर जिले में मारे गए 34 माओवादियों में 21 पुरुष व 13 महिला माओवादी तथा सुकमा जिले में मुठभेड़ में मार गिराए गए 7 माओवादियों में सभी 7 पुरुष माओवादी शामिल है।

ब्रेनवॉश कर महिलाओं की संगठन में भर्ती

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि, पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं व छोटी बच्चियों के परिजनों को धमकाकर तथा उनका ब्रेनवॉश कर नक्सल सगंठन में भर्ती किया जाता रहा है। सर्वाधिक महिलाओं व बच्चियों की भर्ती वर्ष 2011-12 से शुरू की गई थी।