जमीन में गड़ी थी 5 किलो की IED : नक्सलियों का मंसूबा जवानों ने किया नाकाम, डिफ्यूज करने पर हुआ कैसा धमाका, देखिए VIDEO

IED Bom
X
जवानों ने 5 किग्रा का एक IED बरामद किया
बीजापुर में सुरक्षाबलों की सूझबूझ के कारण एक बड़ी घटना टल गई। जवानों ने डी- माईनिंग के दौरान नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए IED को बरामद कर नष्ट किया।

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों ने IED बम को डिफ्यूज़ करते हुए नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। डी-माईनिंग के दौरान बीडीएस की टीम ने 5 किग्रा का 01 IED बरामद किया। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए IED को प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया था I वहीं जवानों की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई I

मिली जानकारी के अनुसार DRG बीजापुर, COBRA ,202 और BDS की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन और डिमाईनिंग के लिए सावनार से कोरचोली की ओर निकली थी। डी-माईनिंग के दौरान बीडीएस की टीम ने 5 किग्रा का 1 IED बरामद किया। नक्सलियों ने सुरक्षाबलो को निशाना बनाने के लिए IED लगाया था। जिसे सुरक्षाबलों की सतर्कता और सूझबूझ से IED बरामद कर सुरक्षित निष्क्रिय किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story