मोहला। छत्तीसगढ़ के सीतापुर गांव में पुलिस मुखबिर के शक में नक्सलियों ने देर रात जन अदालत में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उन्होंने गांव में लगे टावर को भी आग के हवाले कर दिया। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में देर रात पिटेमेटा निवासी प्रेमसिंह घवडे की हत्या कर दी। इसके बाद गांव में लगे टावर को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने पर्चे फेंककर मुखबिरी करने वालों को चेतावनी भी दी है। 

घटनास्थल की तस्वीर

आत्मसमर्पित डॉक्टर की नक्सलियों ने की हत्या 

वहीं नक्सलियों ने आत्मसमर्पित नक्सली डॉक्टर घस्सू उर्फ अजीत कोर्राम की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, मृत नक्सली माओवादी संगठन में डॉक्टर टीम का कमाण्डर था। उसपर 5 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। तीन माह पहले उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।