नई जिम्मेदारी : आईपीएस अमित कुमार बनाए गए एडीजी गुप्तवार्ता

ips amit kumar
X
आईपीएस अमित कुमार
1998 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमित कुमार को गुप्तवार्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  इससे पहले डॉ. आनंद छाबड़ा जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

रायपुर। सत्ता परिवर्तन के बाद सीबीआई की प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे 1998 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमित कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए राज्य शासन के गृह विभाग की ओर से बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया है। पूर्व में अमित कुमार छत्तीसगढ़ में दुर्ग और रायपुर जिले के एसएसपी के रुप में अपनी सेवा दे चुके हैं। इसके बाद वर्ष 2011 में वे प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में चले गए थे। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्होंने वापस पुलिस मुख्यालय में अपनी ज्वाइनिंग दी थी। अमित कुमार को पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की तभी से चर्चा थी।

डॉ. छाबड़ा की जगह लेंगे

अमित कुमार के एडीजी गुप्तवार्ता का कार्यभार ग्रहण करते ही पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता डॉ.आनंद छाबड़ा (2001) बैच को पद से कार्यमुक्त किया जाएगा। जारी आदेश में शासन द्वारा डा. छाबड़ा की नवीन पदस्थापना आदेश पृथक से जारी करने का जिक्र किया गया है। उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ काॅडर के सीनियर IPS अफसर अमित कुमार राजधानी रायपुर और दुर्ग जैसे बड़े जिले के पुलिस कप्तान भी रह चुके है। जिन्हे साय सरकार ने अब खुफिया चीफ की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अमित कुमार 2011 में चार वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में गए थे, लेकिन उनकी प्रतिनियुक्ति को करीब 12 साल हो गए है। सीबीआई में रहते हुए अमित कुमार कोल स्कैम सहित कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच में शामिल रहे हैं। आईपीएस अमित कुमार ने IIT दिल्ली से 1993-97 बैच में इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद यूपीएससी की तैयारी कर परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की। IPS बनने के बाद उन्हे छत्तीसगढ़ काॅडर अलॉट हुआ। पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने 2013-14 में एंटी करप्शन विषय में अपनी मास्टर्स डिग्री की पढ़ाई पूरी की।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story