Logo
गौठानों के लिए बेहतर योजना बनाई गई है। इसके लिए केन्द्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने समीक्षा बैठक ली थी...

रायपुर- लोकसभा चुनाव से पहले गौठानों के लिए बेहतर योजना बनाई गई है। यानी जल्द ही मॉडल गौठान के रूप में चलना शुरू हो जाएगा। इस खास जानकारी को केन्द्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया है। दरअसल, नया रायपुर के सर्किट हाउस में गिरिराज सिंह ने विभाग की समीक्षा बैठक ली थी, जिसमें नाबार्ड के बनाए इन मॉडल गौठानों में मुर्गी पालन, बकरी पालन, सूअर पालन के साथ नस्ल के गौवंशीय पशु पालने का जिक्र किया गया था।

किस तरह की नस्ल तैयार की जाएगी...

नस्ल तैयार करने को लेकर केन्द्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि, नाबार्ड की तरफ से मॉडल गौठान बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। देशी मुर्गियों की प्रजाति के हाइब्रिड नस्ल भी तैयार करने की सूचना दी गई है। राज्य के 4 जिलों में एक-एक गौठानों को मॉडल के रूप में विकसित करेंगे। इसके तैयार करने के लिए नाबार्ड से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को 25 लाख रूपए राशि दी जाने वाली है।

महिलाओं की आर्थिक स्थिति होगी ठीक...

जानिए कैसे केन्द्रीय मंत्री सिंह ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि, छत्तीसगढ़ में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए अधिकारियों की निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत छोटे-छोटे उद्यम शुरू किए जाने के आदेश दिए गए है। वहीं बैंक के जरिए भी नए व्यापार देने पर विचार किया गया है। ताकी बिहान की दीदियों की आर्थिक स्थिति ठीक हो सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहान की दीदियों को लखपति बनाने का संकल्प लिया है। बिहान योजना के जरिए 56 लाख दीदियों को लखपति बनाना हमारा संकल्प है।

कहां पर हुई थी समीक्षा बैठक...

बता दें, 13 जनवरी को कोरबा स्थित एनटीपीसी के कावेरी भवन में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली थी। जहां पर मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना समेत कई योजनाओं की जानकारी ली गई थी। केन्द्रीय मंत्री ने जिले में चार, चिरौंजी, केला, पपीता उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए थे। पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा।

5379487