नव वर्ष पर उमड़े श्रद्धालु : दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में विश्व शांति, समृद्धि और जन कल्याण के लिए किया जल अभिषेक

New Year, Digambar Jain Bada Mandir , Raipur, Chhattisgarh News In Hindi
X
दिगंबर जैन बड़ा मंदिर रायपुर
नए साल के आगमन पर रायपुर के दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। इस मौके पर संपूर्ण विश्व में सुख शांति समृद्धि जनकल्याण के लिए शांतिधारा, विशेष पूजन किया गया।

रायपुर। आज 2025 का पहला दिन है नव वर्ष के आगमन की आज सभी ओर धूम मची हुई है सभी अपने-अपने तरीके से नववर्ष का स्वागत कर रहे है। नववर्ष 2025 के अवसर पर शहर के दिगंबर जैन मंदिरों में काफी भीड़ देखने को मिली है। मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि, श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर(लघु तीर्थ) जो कि, राजधानी रायपुर शहर के मध्य मालवीय रोड में स्थिति है। यह दिगंबर जैन बड़ा मंदिर रायपुर के प्राचीन मंदिरों में एक है जो कि लगभग 120 वर्ष पुराना है।

प्राचीन और बड़ा मंदिर होने के कारण यहां की मान्यता बाकी मंदिरों से ज्यादा है। और प. पूज्य समाधिस्थ संत शिरोमणि 108 आचार्य विद्यासागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से वर्ष 18 दिसम्बर 2023 को उनके रायपुर प्रवास के दौरान बड़ा मंदिर का जीर्णाेद्धार कर नवीन मंदिर का निर्माण लघु तीर्थ के रूप में बनाने का आशीर्वाद और मार्गदर्शन राजधानी वासियों को प्राप्त हुआ था। लघु तीर्थ संकल्प के लिए जिनालय के मूलनायक आदिनाथ भगवान की बेदी के समक्ष अखंड ज्योत भी प्रज्वलित की गई है। जो कि विगत 1 वर्ष से निरंतर प्रज्वलित है।

New Year, Digambar Jain Bada Mandir Raipur, Chhattisgarh News In Hindi

रजत कलशों से भगवान

आज नव वर्ष 2025 के शुभ अवसर पर जिनालय में प्रातः काल से ही धर्म प्रेमी बंधु श्रावक गणों की भीड़ लगी रही। आज के शुभ अवसर पर जिनालय की पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष समस्त विश्व में शांति, समृद्धि और जन कल्याण के लिए अभिषेक, शांति धारा, पूजन का आयोजन आध्यात्मिक प्रयोगशाला के माध्यम से किया गया। सुबह 8.30 बजे सभी ने शुद्ध धोती दुपट्टे धारण कर मंगलाष्टक पढ़ कर जगत कल्याण के लिए श्री शांतिनाथ भगवान को पांडुशिला में विराजमान किया। अभिषेक पाठ का स्तवन कर सभी ने प्रासुक जल से रजत कलशों से भगवान का जलाभिषेक किया।

इसे भी पढ़ें... अष्टाह्निका महापर्व : श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

सौभाग्य अशोक जैन औरं सौमिल जैन के द्वारा कराया गया शांति धारा

जल अभिषेक के बाद समस्त विश्व में शांति समृद्धि जनकल्याण निमित्त रिद्धि सिद्धि सुख शांति प्रदाता शांति धारा के लिए मंत्रोच्चार सम्पूजकानां प्रतिपालकानां,यतीन्द्र-सामान्य-तपोधनानाम्। देशस्य राष्ट्रस्य पुरस्य राज्ञरू, करोतु शान्तिं भगवान् जिनेन्द्र के साथ की गई। आज की शांति धारा करने का सौभाग्य अशोक जैन औरं सौमिल जैन द्वारा की गई। भगवान की संगीतमय मंगलमय आरती भी भक्ति भाव से सभी ने की। आज अष्ट द्रव्यों से निर्मित अर्घ्य चढ़ा कर सभी ने देव शास्त्र गुरु पूजन और शांति नाथ भगवान का पूजन किया अंत में शांति पाठ पढ़ कर पूजन समाप्त किया।

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर मैनेजिंग ट्रस्टी नरेंद्र जैन गुरु कृपा, श्रेयस जैन बालू ,दिलीप जैन कोषाध्यक्ष, सुजीत जैन सचिन, प्रवीण जैन, प्रदीप जैन कुरा वाले, रासु जैन, किशोर जैन, राज जैन, अशोक जैन, सौमिल जैन, कीर्ति जैन, मनीष जैन, राजेश रज्जन जैन और मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन उपस्थित थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story