भाजपा ने चलाया अनुशासन का डंडा : नवनिर्वाचित अध्यक्ष- सभापति को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, दोनों ने बागी होकर लड़ा था चुनाव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालोद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभापति को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। गुरूर जनपद पंचायत में सुनीता साहू अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से बागी होकर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ा था। जिसके कारण अब उन पर एक्शन लिया गया है।

दरअसल, गुरूर ब्लॉक की नवनिर्वाचित अध्यक्ष को भाजपा ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने उसके निष्कासन का आदेश जारी किया है। भाजपा के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाली भाजपा की बागी सुनीता साहू अध्यक्ष पद के लिए विजयी हो गई है। वहीं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सुभद्रा साहू की हार हुई है।

नवनिर्वाचित सभापति को पार्टी ने किया बाहर
वहीं कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति को भी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा से बागी होकर सभापति का चुनाव लड़ा था।चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को महज 18 मत मिले थे। जिसके बाद पार्टी ने अनुशासन का डंडा चलाते हुए निष्कासित कर दिया है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS