घर बनाने का सपना होगा साकार : 312 लोगों को दिया गया स्वामित्व अधिकार पत्र, आबादी भूमि पर थे काबिज

यशवंत गंजीर- कुरुद। छत्तीसगढ़ के कुरूद में स्वामित्व योजना के तहत 312 लोगों को भूमि अधिकार पट्टा वितरण किया गया। ये सभी लंबे समय से गांव की आबादी भूमि में बिना कोई अधिकार पत्र के कब्जा किए हुए थे। जिन्हें अब अधिकार मिल गया है। कुरुद विधानसभा के हर गांव में राजस्व विभाग ने आबादी भूमि में काबिज लोगों का ड्रोन सर्वे कराया है। इस योजना के तहत अब हर गांव के लोगों को उनका अधिकार दिया जा रहा है।
इस दौरान गाँव कोकड़ी और खैरा में 260 लोगों को भूमि अधिकार अभिलेख प्रदान किया गया। वहीं कोकड़ी में 126 और खैरा में 134 लोगों को उनका अधिकार का पट्टा दिया गया है। वहीं ग्राम सिंगदेही में 52 लोगों को योजना के तहत पट्टा वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा नेता आनंद यदु और छत्रपाल बैस ने कहा कि, क्षेत्र की कमान एक जागरूक जनप्रतिनिधि के हाथों में होने के कारण शहर की तर्ज पर अब गाँव में भी बुनियादी सुविधाएं से लैस होने लगे हैं।
इसे भी पढ़ें....बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान : विभूति को कत्थक नृत्य में मिला पहला स्थान

हजारों लोगों का सपना हुआ साकार- कृष्णकांत साहू
भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने कहा कि, आबादी भूमि में बिना पहचान और अधिकार के वर्षों से रह रहे आवासहीन लोगों को उनके काबिज़ जमीन का अधिकार अभिलेख देने की योजना मोदी सरकार ने लागू की है। भूमि अधिकार पट्टा देकर हजारों लोगों के अपना घर का सपना साकार किया है। इस अवसर पर सरपंच टिकेश साहू, खेमन साहू, रेखराज सारथी, कार्तिक साहू, खेमन, लोमश, सुखनंदन बिमला साहू, कांती धुर्वे सहित राजस्व पटवारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS