पहाड़ी कोरवा आश्रम स्कूल: शिक्षा के मंदिर में अधीक्षक-शिक्षिका की रंगरेलियां, गांव वालों ने रंगे हाथों पकड़ा; देखें वीडियो

घनश्याम सोनी- बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कलेक्टर ने पहाड़ी कोरवा आश्रम प्राइमरी विद्यालय में रंगरेलियां मनाने वाले आश्रम के अधीक्षक को पद से हटा दिया है। साथ ही आश्रम में रात को रुकने वाली शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। दोनों पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम में बिना किसी सूचना के रात रुके थे। जिसे ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा था। मामला सामने आने के बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों को घेर लिया था।
दरअसल, पहाड़ी कोरवा आश्रम कोठली के अधीक्षक रंजीत कुमार ने बिना किसी सूचना के प्राथमिक शाला की शिक्षिका को रात में हॉस्टल में ठहराया था। जिसे वहां के छात्रों ने रंगे हाथों पकड़ा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों को आश्रम के अंदर ही घेर लिया। फिर मामले की शिकायत बीईओ को दी गई।
बलरामपुर के पहाड़ी कोरवा आश्रम में रंगरेलियां मनाने वाली शिक्षिका और अधीक्षक पर कड़ी कार्यवाही की गई है। दोनों को रात के समय आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा था. @BalrampurDist #Chhattisgarh @SchoolEduCgGov @balrampurpolice pic.twitter.com/n3NOZFW9di
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 16, 2025
आश्रम में रात रुकी थी शिक्षिका
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने 13 फ़रवरी की रात में फोन के माध्यम से सम्बंधित अफसरों को मामले की सूचना दी। जिसमें कहा गया कि, आश्रम अधीक्षक रंजीत कुमार आश्रम में महिला लेकर आए हैं। जो अधीक्षक रंजीत कुमार के साथ अवैधानिक रूप से शासकीय पहाड़ी कोरवा आश्रम में रुकी है। जिसे ग्रामीणों ने आश्रम के अन्दर घेर कर रखा है। जिसके बाद अधिकारी तुरंत पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पूरे मामले की जांच में सेजल मिंज को सिविल सेवा आचरण नियम की जानकारी होने के बाद भी लापरवाही करना पाया गया।
ये भी पढ़ें: School Romance: हग किया...kiss किया, फिर...प्रिंसिपल और महिला टीचर रोमांस करते CCTV कैमरे में कैद, मचा हड़कंप
कलेक्टर ने की कड़ी कार्यवाही
मामले की जांच के बाद बलरामपुर के कलेक्टर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। साथ ही हॉस्टल अधीक्षक को भी पद से हटा दिया गया है। बीईओ ने इसे अमर्यादित और अशोभनीय के साथ-साथ अत्यंत गंभीर और अनुशासनहीनता बताते हुए प्रतिवेदन दिया था। पदीय दायित्व के विपरीत गंभीर कदाचार करने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत कार्यवाही की गई है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS