धर्म से इतर पेश की मानवता की मिसाल : नजाकत अली ने चिरमिरी के 11 लोगों की बचाई जान, भाजपा नेता ने जताया आभार 

Pahalgam terrorist attack- Nazakat Ali - Chirmiri -11 people
X
जम्मू- कश्मीर घूमने गए परिवार के सदस्य
धर्म की मनुष्यता ने मानवता की मिसाल पेश कर जम्मू- कश्मीर के स्थानीय कपड़ा व्यवसायी नजाकत अली ने चिरमिरी के 11 लोगों की जान बचाई। 

रविकांत सिंह राजपूत- मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी से 4 परिवार के 11 सदस्य जम्मू-कश्मीर घूमने गए हुए थे। इसी बीच मंगलवार को आतंकियों ने वहां मौजूद 27 पर्यटकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले के दौरान चिरमिरी के चार परिवार भी उसी क्षेत्र में मौजूद था। जिन्हें स्थानीय नागरिक नजाकत अली ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मदद कर उनकी जान बचाई। यही कारण है कि, सभी पर्यटक सुरक्षित हैं।

अरविंद एस अग्रवाल छत्तीसगढ़ के चिरमिरी से है। वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। जब आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया तब अरविंद परिवार के साथ पहलगाम में ही थे। इस दौरान जब आतंकी हमला हुआ तब जम्मू- कश्मीर के स्थानीय कपड़ा व्यवसायी नजाकत अली ने अपनी जान पर खेलकर अरविंद सहित कुल 11 लोगों की जान बचाई।

Pahalgam terrorist attack- Nazakat Ali - Chirmiri -11 people
भाजपा नेता ने फेसबुक पोस्ट कर नजाकत अली का जताया आभार

भाजपा नेता ने जताया आभार

भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहने के बावजूद भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद अग्रवाल ने अपनी फेसबुक वॉल पर नजाकत अली के प्रति आदर प्रकट किया है। आपको बता दे कि, चिरमिरी नगर निगम की भाजपा पार्षद पूर्वा स्थापक भी अपने पति कुलदीप स्थापक के साथ कश्मीर गई थी उनकी भी जान नजाकत अली ने बचाई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story