पंचायत चुनाव : नगर सरकार बनाने को लेकर भाजपा- कांग्रेस की जोर आजमाइश, तीसरे चरण के मतदान पर कड़ी नजर

panchayat election
X
पंचायत चुनाव
सूरजपुर में दो चरणों के चुनाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दावा करते नजर आ रहे हैं। 

नौशाद अहमद-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पंचायत चुनाव के दो चरणों में मतदान होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दावा करते नजर आ रहे हैं। दो चरणों के चुनाव में कांग्रेस समर्थित चार जिला पंचायत सदस्य और भाजपा समर्थित दो प्रत्याशी चुनाव जीत कर आए हैं। वहीं चार निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीत कर आए हैं।

हमारी पार्टी से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही बनेंगे- भाजपा

भाजपा का मानना है कि, पहले और दूसरे चरण के चुनाव में हमारे 6 सदस्य चुनाव जीत कर आए हैं और होने वाले तीसरे चरण के चुनाव में पांच में से चार कम से कम हमारे सदस्य चुनाव जीत कर आएंगे। इसके बाद हमारे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही बनेंगे जिस तरह से लोगों ने विकास के लिए सदस्य चुना है हमारी सरकार सभी कामों को करेगी।

कांग्रेस का दावा- जिला पंचायत सूरजपुर में बनेगी हमारी सरकार

वहीं कांग्रेस का कहना है कि, पहले और दूसरे चरण में हमारे चार प्रत्याशी चुनाव जीत कर आए हैं और तीसरे चरण के चुनाव में हमारे कई प्रत्याशी चुनाव जीत कर आएंगे और हम निर्दलीयों का साथ लेकर जरूर जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाएंगे।

निर्दलीयों की होगी अहम भूमिका

वहीं दोनों ही पार्टी की निगाह अब 23 तारीख को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव पर है जो यह तय करेगा कि, सूरजपुर जिला पंचायत में किसकी सरकार बनेगी। पर यह तो तय है कि, सूरजपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने में निर्दलीयों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है। इसे लेकर अभी से ही दोनों पार्टियां निर्दलीयों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story