हेमंत वर्मा- धरसींवा। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत कुरा में मोर बूथ मोर अभियान सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी मनाई गई। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। 

कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बनाये भाजपा के हजारों सदस्य

इसे भी पढ़ें...व्यापमं ने स्थगित की दो परीक्षाएं  

स्थानीय निवासियों को पार्टी की दिलाई सदस्यता 

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि, श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय हम सभी के आदर्श पुरुष और मार्गदर्शक हैं, जिन्होंने हम सबको एकात्म मानववाद और अंत्योदय का पाठ पढ़ाया। आज उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर हम प्रदेश के लोगों की उन्नति के लिए काम कर रहे हैं। अंत्योदय का अर्थ है। समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा, जिसके लिए हम पूर्ण रूप से संकल्पित हैं। वहीं इस मौके पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने सदस्यता अभियान के तहत नगर पंचायत क़ुरा, मांढर, चरौदा में स्थानीय निवासियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।