रायपुर- दीपकमल के संपादक पंकज कुमार झा को सीएम विष्णुदेव साय का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है। वे लेखक भी हैं और भाजपा से उनका पुराना नाता है। वे अब से सीएम साय को मीडिया संबधित सलाह देंगे। इसके लिए प्रशासन उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये देने वाला है। 

मीडिया प्रबंधन की जिम्मेहदारी संभाल चुके हैं...

आपको बता दें, पंकज कुमार झा ने पूर्व मुख्यउमंत्री डॉ. रमन सिंह के मीडिया प्रबंधन की जिम्मे दारी संभाली हैं। उनके काम को देखते हुए एक बार फिर वे वर्तमान सीएम के मीडिया सलाहकार के रूप कार्य करेंगे। 

बीजेपी से पहले से जुड़े हुए हैं...

पंकज कुमार झा लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं। छत्ती सगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश घोषणा पत्र समिति के सदस्यस सचिव, प्रदेश घोषणा पत्र समिति के प्रमुख, कंटेंट  संयोजक और सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्य कर चुके हैं। 2004 से बीजेपी के पूर्वकालिक कार्यकर्ता और 2005 से भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्यष हैं। साथ ही प्रदेश भाजपा के आधिकारिक मुखपत्र दीपकमल के संपादक हैं। खास बात यह है कि, उन्हें अब छत्तीीसगढ़ के  विशेष  सचिव की तरह  सुविधाएं मिलेंगी।