रायपुर- लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है। इसी बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद से सचिन पायलट का यह पहला दौरा है। आज पायलट का स्वागत 11 जगाहों पर किया जाएगा। कांग्रेस नेता पायलट दोपहर 1:40 पपर रायपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। 

बता दें, सचिन पायलट एयरपोर्ट से कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उनका दो दिवसीय दौरा है, इसलिए 12 दिसंबर को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक भी लेने वाले हैं। 

11 में से 9 सीट भाजपा के पास...

जानकारी के मुताबिक, लोकसभा की 11 सीटों में से 9 सीट बीजेपी के पास है। यानी कोरबा और बस्तर की सीट कांग्रेस के पास है। कांग्रेस के पास 11 की 11 सीट जीतने की चुनौती सामने है। इसके लिए सचिन पायलट को जिम्मेदारी दी गई है। इस बार के चुनाव में यह देखना होगा कि, कांग्रेस अपने पाले में सभी सीटें कर पाती है या नहीं...

राहुल गांधी की न्याय यात्रा...

14 जनवरी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने वाली है। इसी बीच यह यात्रा छत्तीसगढ़ से भी होते हुए जाएगी। यह यात्रा 16-17 फरवरी तक छत्तीसगढ़ पहुंच सकती है। विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की थी। हालांकि इसके बावजूद वे सफल होते हुए नजर नहीं आए, इस बार भी लोकसभा चुनाव से पहले न्याय यात्रा की जा रही है। क्या कांग्रेस को इस बार की यात्रा लोकसभा चुनाव में फायदा दिलवा सकती है।