Logo
बेमेतरा जिले के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला देवकर में पोला का पर्व धूमधाम से मनाया गया, जिसमें शिक्षकों और बच्चों ने जमकर हिस्सा लिया । 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला देवकर में पोला का पर्व आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने मिट्टी के विभिन्न खिलौने, जाता, बैल नांदी आदि की 7 थाल सजाकर पूजा-अर्चना किया गया। इस मौके पर रसोइया शिक्षकों और बच्चों के द्वारा किया गया। 

वहीं शाला में पोरा बैला दौड़,फुगड़ी, मटका फोड, आदि स्थानीय खेलों का भी आयोजन किया गया है। जिसमें महेशिया निषाद को रसोइया में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। बच्चों में क्रमशः डिलेश्वरी ढीमर को प्रथम भूमिका को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके बाद मटका फोड़ प्रतियोगिता हुआ जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

bemetra
थाल सजाकर बच्चों ने की पूजा-अर्चना 

इसे भी पढ़ें... सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने असाक्षरों को जागरूक करने निकाली रैली

बच्चों ने पोला त्योहार के बारे में दी जानकारी 

प्रधान पाठिका गिरिजा पटेल ने बताया कि, खेती-किसानी का कार्य समाप्त हो जाने के बाद भाद्र पक्ष की अमावश्या को पोला का त्यौहार मनाया जाता है। प्राचीन मान्यता है कि, पोला त्योहार के दिन अन्नमाता गर्भ धारण करती है। धान के पौधों में इस दिन दूध भरा जाता है। इस दिन पर लोगों को खेत जाने की मनाही होती है। पोला त्योहार के दिन कृषि में उनके अमूल्य योगदान के रूप में बैलों की पूजा की जाती है। बच्चों को भी उनके घरों में किस प्रकार पोला मनाया जाता है। जिसमें बच्चों ने बहुत ही रोचक तरीके से अपने घर और ग्राम में पोला त्यौहार मनाने के बारे में विस्तार से बताया गया। 

इसे भी पढ़ें...बच्चों ने स्कूल में मनाया हरेली तिहार, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना 

ये लोग रहे मौजूद 

उन्होंने ने बताया कि, प्रत्येक त्योहारों का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। हमें सभी त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। इस आयोजन से बच्चों में काफी उत्साह था। इस मौके पर मैमुना सुल्ताना, वीणा रावटे, आशुतोष चौबे, रसोइया पुष्पा साहू, महेशिया निषाद, सुनीता साहू, सुंदर ठाकुर उपस्थित थे
 

5379487