बस्तर- पीएम मोदी आज नक्सलियों के गढ़ में आने वाले हैं। वे यहां पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। एक तरफ बस्तर में चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है। वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी आज यहां पर शिरकत कर रहे हैं। लेकिन सभा के पहले झीरम कांड पर सियासत शुरू हो गई है। दरअसल, झीरम मामले को लेकर नितिन नबीन ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने क्या कुछ...विस्तार से पढ़िए 

झीरम पर नितिन नबीन क्या बोले 

BJP प्रभारी नितिन नबीन ने झीरम मामले को लेकर कहा कि, आखिर कांग्रेस झीरम के दोषियों पर मेहरबान क्यों है। राहुल गांधी को इस बात का जबाव देना चाहिए कि, 5 साल में झीरम मामले में न्याय क्यों नहीं मिल पाया। 

नितिन नबीन ने बैज के सवालों का जबाव दिया 

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा था कि, पीएम मोदी आदिवासी समाज से बदला क्यों ले रहे हैं। आदिवासियों के लिए 32 प्रतिशत आरक्षण राजभवन तक पहुंचा, लेकिन उसमें अब तक हस्ताक्षर क्यों नहीं किए जा रहे हैं। इन सबका जबाव देते हुए नितिन नबीन ने कहा कि, वे BJP मंडल अध्यक्ष से सवाल करें, जिन्होंने उन्हें हराया है। वे यह भी बताएं कि, कवासी लखमा को जिताना चाहते हैं या नहीं। 

कांग्रेस का झीरम कांड को लेकर क्या कहना है 

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अक्सर यह कहती हुई नजर आती है कि, यह सभी हत्याएं एक राजनीतिक साजिश थी। जो माओवादियों के साथ मिलकर की गई थी। वैसे के पिछली सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी तैयार की थी। लेकिन कोर्ट में एनआईए ने इस मसले को चुनौती दे दी थी। वहीं भाजपा का कहना है कि, कांग्रेस हर बार चुनाव के वक्त झीरम कांड को उठाती है। लेकिन इसकी जांच नहीं करवाना चाहती।