राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं : पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की

president draupadi murmu, chhattisgarh tour, Jagannath temple, raipur, chhattisgarh news
X
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल रमेन डेका भी मौजूद हैं।

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दूसरे दिन वह आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंची। भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर उन्होंने देशवासियों के सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु इस दौरान जगन्नाथ सेवा समिति के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने इस मौके पर मंदिर पहुंचे प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और वरिष्टजनों से भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि, ओडिशा के जगन्नाथ पुरी स्थित महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ के पांव छत्तीसगढ़ के सोंढूर, पैरी और महानदी के त्रिवेणी संगम के तट पर स्थित प्रयाग नगरी राजिम में पड़े थे, जिसे वर्तमान में भगवान कुलेश्वर मंदिर के रूप में आज लाखों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। इसी की याद में गायत्री नगर में भी महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कराया गया है।

President Draupadi Murmu at the Jagannath Temple
जगन्नाथ मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

इससे पहले स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी से मुलाकात की। डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पुष्पगुच्छ भेंट कर छत्तीसगढ़ की पुण्य धरती पर स्वागत किया। छत्तीसगढ़ अपना 25 वां वर्ष पूरा करने जा रहा है। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को प्रदेश के विधानसभा प्रांगण और आदिवासी संस्कृति से रचे-बसे बस्तर में मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए आमंत्रित भी किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story