रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची चुकी हैं। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। वहीं सरोज पांडेय समेत डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा,महापौर मीनल चौबे,मुख्य सचिव अमिताभ जैन एयरपोर्ट पर मौजूद हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच गई है। इस दौरान एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। @RaipurDistrict #ChhattisgarhNews #CGNews @vishnudsai @ramendeka16 @rashtrapatibhvn pic.twitter.com/M36rDqkHND
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 24, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11.15 पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा से एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी। वहीं दोपहर साढ़े 12 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम शामिल होंगी। साथ ही विधानसभा में विधायकों को उद्बोधन कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। वहीं उनके दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

सुरक्षा में 900 जवानों की की गई तैनाती
रायपुर रेंज IG समेत IPS-IAS अधिकारी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। शहरभर में राष्ट्रपति की सुरक्षा में 900 जवानों की तैनाती की गई है, जो राष्ट्रपति काफिले पर नजर रखेगी। सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक सेरीखेड़ी बायपास, मंदिरहसौद-आरंग, बलौदाबाजार रोड, मोवा, आमासिवनी के आसपास के रोड में ट्रैफिक रोका जाएगा। साथ ही नवा रायपुर स्टेडियम रोड, विधानसभा बायपास रोड पर बैरीकेडिंग कर ट्रैफिक रोका जाएगा। 20.5 किमी की दूरी 25 मिनट में राष्ट्रपति का कारकेड तय करेगा।
विधानसभा में सदस्यों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति
विधानसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रजत जयंती वर्ष पर सदस्यों को संबोधित करेंगी। इसके लिए वे सुबह 11.05 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगी। साथ ही सेंट्रल हॉल के सामने कदंब का पौधारोपण करेंगी। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और सीएम विष्णुदेव साय के साथ ही स्पीकर डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी मौजूद रहेंगे। वहीं राष्ट्रपति के संबोधन के बाद गवर्नर, स्पीकर, सीएम नेता विपक्ष भी सभा को संबोधित करेंगे।