रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकती हैं। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर के NIT, पुरखौती मुक्तांगन जाएंगी। इसके अलावा उनके भिलाई जाने की भी चर्चा है। वहीं उनके दौरे को लेकर रायपुर के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ आएंगे मोदी

वहीं आदिवासी क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के आएंगे। जहां पर मोदी बिरसा मुंडा की जयंती में शिरकत करेंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस आयोजन के लिए अलग-अलग स्तर पर तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आयोजन को भव्य रूप दिया जा सके। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़ें...नए सीएम हाउस से काम शुरू : साय बोले- यह 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों का निवास

15 नवंबर को मनाई जाएगी क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जयंती 

15 नवंबर को क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जयंती है। वे भारतीय इतिहास के ऐसे महानायक हैं, जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से 19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में भारत के झारखंड में आदिवासियों की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक तथा राजनीतिक युग का सूत्रपात किया था। आज भी बिरसा मुंडा को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ उड़ीसा, और पश्चिम बंगाल में भगवान की तरह पूजा जाता है तथा महान देशभक्तों में उनकी की गिनती की जाती है। बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के एक आदिवासी परिवार में सुगना और करमी के घर हुआ था।