कुश अग्रवाल-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस कमेटी के ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि, नागपुर से बुलाए गए 200 लोग कौन है इस साजिश की जांच क्यों नही हो रही है।असामाजिक तत्वों की घुसपैठ और 
प्रशासन की लापरवाही से कानून व्यवस्था बिगड़ी है।

दरअसल बलौदाबाज़ार हिंसा मामले में विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ़्तारी को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड में है. इसी मामले में कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीधे सीधे उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष सनम जांगडे के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा की, गिरोधपुरी में जैतखाम में हुई तोड़ फोड़ के दिन से लेकर 10 जून को हुए प्रदर्शन वाले दिन तक वो सक्रिय भूमिका में रहे। जिसका पूरा वीडियो भी प्रशासन के पास है। 

भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच की जाए-उपाध्याय  

रायपुर से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच की मांग की है। रैली के लिए आर्थिक मदद और भड़काऊ भाषण देने वालों की गिरफ्तारी पर भी सवाल किया है। उन्होंने तात्कालिक पुलिस अधीक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उपद्रवी कलेक्टर कार्यालय के अंदर दाखिल हुए सब बलौदा बाजार पुलिस हाथ पर हाथ धरी क्यों बैठी रही तुरंत ही क्यों एक्शन नहीं लिया।