रिकार्ड धान खरीदी : सीएम साय बोले- जरूरत नहीं पड़ेगी...फिर भी किसानों की ओर से आई मांग तो बढ़ाएंगे खरीदी की तारीख

CM Vishnu Deo Sai
X
सीएम विष्णुदेव साय दो दिनों से जशपुर के दौरे पर थे। जशपुर में पीएम जन-मन- योजना कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
सीएम विष्णुदेव साय दो दिनों से जशपुर के दौरे पर थे। वापस आकर उन्होंने धान खरीदी पर क्या कहा...पढ़िए

जशपुर- सीएम विष्णुदेव साय दो दिनों से जशपुर के दौरे पर थे। जशपुर में पीएम जन-मन- योजना का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सीएम साय पहुंचे हुए थे। अब वे वहां से वापस लौट आए हैं। इसी बीच 22 जनवरी के होने वाले श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। इस मसले को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि, 22 जनवरी के कार्यक्रम को बीजेपी और आरएसएस ने राजनीतिक रंग दिया है। इसी पर पलटवार करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, ये उनकी सोच है...22 जनवरी तो सबके लिए खुशी का दिन है।

धान खरीदी की तारीख बढ़ाने पर क्या बोले सीएम...

धान खरीदी पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, दो दिन पहले तक 100 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है। अब आंकड़ा और बढ़ गया है, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि किसानों की तरफ से अगर तारीख बढ़ाने की मांग की जाएगी तो विचार-विमर्श किया जाएगा।

पहाड़ी कोरवा परिवार की महिला से की बातचीत...

पीएम ने पहाड़ी कोरवा परिवार की महिला से संवाद करते हुए पूछा था कि, अब गैस आ गया है तो नई-नई चीजें भी बनाती होंगी। क्या आपने खाने की कुछ नई चीजें सीखी हैं। पीएम के सवाल करने पर मनकुंवरी बोली कि, धुस्का बना लेती हूं...भजिया बना लेती हूं।आप जनमन संगी है, बताइए लोगों को किस तरह से योजनाओं की जानकारी देती हैं। इस पर मनकुंवारी ने बताया कि, मैं लोगों के घर-घर जाती हूं। आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि बनवाती हूं। इन्हें शिविर में ले जाती हूं। साथ ही मनकुंवारी ने कहा कि, मैं आपको धन्यवाद देती हूं। वहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि, इस धन्यवाद के जवाब में मैं भी आपको धन्यवाद देता हूं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story